नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Motorola ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Signature 27 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के साथ अपने और भी प्रोडक्ट्स लेकर आई है। दरअसल, मोटोरोला ने इस फोन के साथ-साथ, Moto Buds Ultra 27 और Moto Watch Fit 27 को भी लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स फुल चार्ज में केस के साथ कुल 37 घंटे तक चलते हैं जबकि वॉच 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। इसके अलावा यह दोनों डिवाइस कई खास फीचर्स पैक करते हैं। यहां हम आपको इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं। ये दोनों डिवाइस आने वाले महीनों में अमेरिका में भी उपलब्ध होंगे। चलिए इनकी इनकी कीमत और खासियत पर एक नजर डालते हैं...Moto Buds Ultra 27 की खूबियां गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, मोटो बड्स अल्ट्रा 27 मोटोरोला के अब तक के सबसे बेहतरीन फीचर्स वाल...