नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Motorola Smartphones Get Costlier: अगर आप Motorola का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि कंपनी ने भारत में अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस लिस्ट में Moto G35, Moto G57 Power और Edge 60 Fusion जैसे मॉडल शामिल हैं, जो बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद किए जाते हैं। नई कीमतें अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं, जिससे अब इन फोन्स को खरीदने के लिए यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मोटोरोला के फोन्स की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अगर आप इन फोन्स को खरीदने का सोच रहे थे, तो अब आपको नई कीमत में फोन को खरीदना होगा। जानें इन फोन्स की नई कीमतें: Moto G35 की नई कीमत Moto G35 कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है,...