नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अब Motorola के टैबलेट खरीदने आपको महंगा पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपने कुछ पॉपुलर टैबलेट मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एक टिप्स्टर ने कीमत में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी है। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी ने Moto Pad 60 series के चुनिंदा मॉडल की कीमतों में अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से इजाफा किया है। ऐसा लगता है कि इस बदलाव का असर Motorola Pad के Pro और Neo, दोनों ही वेरिएंट्स पर पड़ेगा; इसमें वे मॉडल्स भी शामिल हैं जिनके साथ स्टाइलस भी मिलता है। हालांकि, कीमतों में इस बदलाव की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन मोटोरोला भी अब उन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल ही में देश में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में फेरबदल किया है। किस मॉडल की कीमत अब कितनी हो गई है, चलिए ...