नई दिल्ली, मार्च 6 -- Motorola Edge 70 Fusion Launched in India: मिड-रेंज सेगमेंट में अब मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी, तगड़ा Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP का Sony कैमरा सेंसर दिया गया है। इस प्राइस रेंज में काफी कम फोन में इतने शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। मोटोरोला के इस फोन में AI से जुड़े कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आप 25 हजार रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा बन सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स। Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और उपलब्धत...