नई दिल्ली, जून 12 -- अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) ने अपने जीवन में अनेक कठिन संघर्षों और असफलताओं का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर उन्होंने न केवल एक सफल वकील के रूप में पहचान बनाई, बल्कि आगे चलकर अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति भी बने। राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन वकालत करते थे और अपनी सत्यनिष्ठा व निष्पक्षता के लिए प्रसिद्ध थे। वह एक कुशल राजनेता, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनके प्रेरणादायक भाषण और अनमोल विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को आगे बढ़ने, चुनौतियों का सामना करने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। आप यहां लिंकन के कुछ खास विचारों को पढ़ सकते हैं। 1- मैं उस व्यक्ति को अधिक ...