Motihari News: 763 वाहनों का कटा 4.69 लाख रुपए
मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले 763 वाहनों का 4.69 लाख रुपए का चालान काटा गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन हेलमेट के तहत 2.25 लाख रुपए, ऑपरेशन नंबर प्लेट के तहत 1000 हजार रुपए, नो पार्किंग वालों से तीन हजार रुपए, ट्रिपल राइडिंग वालों से 25 हजार रुपए, विदाउट इंशूरेंसवालों से 1.34 लाख रुपए व अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले वाहनों से 81 हजार रुपए का चालान काटा गया है। वहीं रोको-टोको अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Patna News: एक दिन में 1,368 वाहनों का कटा ई-चालान, 16.85 लाख का जुर्माना
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.