मोतिहारी, सितम्बर 8 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ़ टीचर्स वेलफेयर, पूर्वी चंपारण की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक व "शिक्षक गौरव सम्मान समारोह" का आयोजन जवाहर इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मीपुर, अरेराज रोड, मोतिहारी में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि लालबाबू प्रसाद, डिप्टी मेयर, मोतिहारी तथा विशिष्ट अतिथि कर्मात्मा पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य, उगम पाण्डेय महाविद्यालय, मोतिहारी थे। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रौशन ने स्वागत भाषण में संगठन की गतिविधियों, निजी विद्यालयों की भूमिका तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ज...