मोतिहारी, जुलाई 2 -- Motihari News: आदापुर(पूर्वी चंपारण)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नकरदेई थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी 47वीं वाहिनी महदेवा व नकरदेई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 44.11 ग्राम स्मैक, पैकिंग सामग्री व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। यह भी पढ़ें- सीमा पर स्मैक सिंडिकेट पर शिकंजा: 9.85 ग्राम स्मैक व बाइक बरामदगिरफ्तारी की प्रक्रिया गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र स्थित वृता छठ घाट के समीप छापेमारी कर इस्लामपुर, रक्सौल निवासी गुरफान कुरैशी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 44.11 ग्राम स्मै...