मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। छतौनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 42 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मठिया डीह पोखर के समीप शराब तस्करी हो रही है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए 42 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...