Motihari News: 330 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। एसएसबी कुंडवा चैनपुर बीओपी पर तैनात जवानों ने सीमाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से तीन सौ तीस बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव का सूरज झा है। जबकि एक नाबालिग को भी विधि विरूद्ध निरूद्ध किया गया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को खरूही गांव के समीप से एक बाइक पर तस्करी कर ले जाये जा रहे नब्बे बोतल शराब को जब्त किया, जबकि तस्कर भाग निकला। दूसरी तरफ सोमवार सुबह गश्ती के क्रम में एक बाइक पर शराब की खेप नेपाल से लेकर आते एक तस्कर को कुंडवा चैनपुर के नजदीक भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया जबकि एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया गया। दोनों बाइक पर दो सौ चालीस बोतल शराब लेकर नेपाल से आ रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.