मोतिहारी, अगस्त 2 -- Motihari News: कल्याणपुर,निसं । सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। रामजानकी नगर कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में भी शिवमंडपम में स्थापित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। विराट रामायण मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराने का शुल्क 1100 रुपए निर्धारित किया गया है। इसमें शिव मंडप में रूद्राभिषेक कराने वाले भक्त को पूजा सामग्री खुद लानी होगी। इसके अलावा अयोध्या से दो पुजारी बुलाए गए हैं। यहीं दोनों पुजारी विराट रामायण मंदिर के शिवमंडपम में रूद्राभिषेक कराएंगे। तीन अगस्त को सावन की पहली सोमवारी है। उसी दिन से विराट रामायण मंदिर में रूद्राभिषेक की शुरूआत होगी। यह भी पढ़ें- 'घर पर रुद्राभिषेक कैसे करें', जानें सावन के पहले सोमवार पर रुद्राभिषेक ...