मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: तेतरिया। मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 327 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात कृष्णानगर नयका टोला गांव के राजा कुमार सिंह के गवास पर छापेमारी कर 460 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 327 लीटर के साथ शराब तस्कर राजा कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के बाद मंगलवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय,सअनि शत्रुजीत यादव, सिपाही अवधेश कुमार, होमगार्ड संजीव कुमार, मिथुन कुमार शामिल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...