मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल की ओर से शुक्रवार को जिला यक्ष्मा केंद्र में 32 टीबी मरीजों के बीच तीन माह के लिए पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपचाराधीन मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. सर्वेश राज चौधरी ने की। इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष लायन नवीन निशांत, लायन मधुसूदन जालान, लायन प्रशांत जायसवाल व लायन विनय कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग ल...