Motihari News: 31 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न गांवों में छापेमारी कर शुक्रवार देर शाम 31 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की। इस दौरान एक तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने शनिवार को बताया कि शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रमेश महतो बाइक पर 10 लीटर देशी चुलाई शराब लेकर खैरवा में होम डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान खैरवा पुलिया के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं, महमदपुर सागर गांव निवासी उमेश महतो की किराना दुकान से 15 लीटर तथा ताजपुर सरैया गांव निवासी धर्मेंद्र राय के घर से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। हालांकि, दोनों कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.