मोतिहारी, नवम्बर 1 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2026-27 अंतर्गत पहले दिन रविवार को धान क्रय की रफ्तार सुस्त रही। तीन समितियों के धान क्रय केन्द्रों पर मात्र 33.10 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी है। इसमें छौड़ादानो प्रखंड की एक समिति ने 23.50 मीट्रिक टन व मोतिहारी प्रखंड की दो समिति ने 9.60 मीट्रिक टन किसानों से धान की खरीद की है। जबकि सहकारिता विभाग ने किसानों से धान की खरीदारी के लिए 294 समितियों का चयन किया है। इसमें 278 पैक्स व 16 व्यापारमंडल शामिल है। सभी समितियों को 29 हजार 400 मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य दिया है। इसमें प्रति समिति 100 मीट्रिक टन धान खरीद करना है। धान क्रय का लक्ष्य देने के साथ प्रति समिति 24.41 लाख रुपये कैश क्रेडिट किया गया है। सभी समितियों को 71.76 करोड़ रुपये से...