मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: लखौरा,नि सं। स्थानीय पुलिस नें थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी से 210 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान किरण कुमारी उर्फ धन्वंतरी देवी, किरण देवी व रिंकू देवी सभी सेमरी गांव निवासी के रूप में हुई है | थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह नें मंगलवार को बताया कि दो पिट्ठू सा बड़ा बैग व एक प्लास्टिक के बोरा में कुल 210 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब को बरामद कर थाना लाया गया है। साथ ही तीनों महिला तस्करों से पूछताछ कर उनलोगों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...