Motihari News: 20 हजार छीनने का आरोप
मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: तुरकौलिया। तुरकौलिया चौक निवासी सज्जाद हुसैन के घर पर शनिवारदेर शाम कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि बसवरिया टोला निवासी राहुल कुमार अपने 8-9 साथियों के साथ गलत मजमा बनाकर पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और हंगामा करते हुए करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस वाहन को देखते ही सभी बदमाश फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाश अपनी यामाहा बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर चले गए। पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सज्जाद हुसैन के परिजन सद्दाम हुसैन ने थाना में आवेदन देकर बसवरिया टोला के राहुल कुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.