Motihari News: 151 वारंटी सहित 326 गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में रविवार को चलाए गए विशेष अभियान अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 326 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 4, शराब तस्करी में 10, शराब सेवन के आरोप में 85, वारंट में 151 तथा विविध कांड में 76 शामिल है। इसमें पूछताछ के बाद 237 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 97 वारंट तथा 17 कुर्की का निष्पादन किया गया है। वहीं 1161 लीटर देसी चुलाई शराब तथा 25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विभिन्न मामलों के 49 अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.