मोतिहारी, नवम्बर 6 -- Motihari News: डुमरियाघाट। राजमार्ग 27 स्थित रामपुर खजुरिया ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने चीनी लदे पिकअप से 150 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर प्रमोद सिंह उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिला के पनियरा थाना के गौनाहा का निवासी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि गुप्त सूचना पर 1292 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। मामले में चीनी व पिकअप को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...