Motihari News: 148 बोतल नेपाली शराब सहित धंधेबाज धराया
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने रविवार को कुसमहवा चौक के समीप से एक धंधेबाज को 148 बोतल नेपाली शराब सहित पकड़ा। पकड़ा गया धंधेबाज पकड़ीदयाल थानान्तर्गत हथिऔल गांव निवासी रजनीश कुमार है। पुलिस को देखते ही वह शराब फेंककर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। ढाका थाना में पदस्थापित परि. पुअनि हरिशंकर ने पकड़े गये धंधेबाज के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चेहराकलां में देसी शराब बरामद,धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.