मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: मेहसी ,निज संवाददाता। जयबजरंग थाना पुलिस ने देवाजित गांव में डंडा नदी पुल के निकट से छापेमारी कर 144 बोतल फ्रूटी अंग्रेज़ी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष अफ़ज़ल रजा ने बताया कि सूचना मिली के मुजफ्फरपुर जिला के फुलवरिया से कुछ शराब तस्कर शराब लेकर मेहसी आ रहे थे। जांच के दौरान डंडा नदी पुल पर शराब के साथ दोनों तस्करों को पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्करों में छोटू मिश्रा , व जितेंद्र कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...