मोतिहारी, नवम्बर 29 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर संवाददाता जिले में 2 सितंबर से चले 'चिकित्सा आपके द्वार' अभियान दो नवंबर को समाप्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट ने 70 लाख की आबादी वाले जिले की सेहत की पोल खोल दी है। एनसीडी विभाग को 22 लाख लोगों की कैंसर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और लिवर की जांच का टारगेट मिला था। करीब 14 लाख लोगों की जांच हो चुकी है, जो टारगेट का करीब 74 प्रतिशत है। राज्य स्तर पर इसे बेहतर उपलब्धि माना जा रहा है। लेकिन जिले की कुल आबादी को देखें तो अभी भी 56 लाख लोगों की जांच बाकी है।

मधुमेह और बीपी के बढ़ते मामले शुगर और बीपी से कराह रहा जिला 14 लाख की जांच में करीब 40 हजार लोगों में मधुमेह चिन्हित किया गया है। वहीं करीब 45 हजार लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित मिले हैं। जिसमें युवाओं की संख्या अधिक है। यानी...