Motihari News: 12.90 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय नकरदेई पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से 12.90 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के रक्सौल मौजे निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संयुक्त कार्रवाई के दौरान आकाश कुमार के पास से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ और एक मोबाइल बरामद किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मामले में नकरदेई थाना कांड में केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.