मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को रक्त के लिए सदर अस्पताल तक नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्त केंद्र शुरू करने जा रहा है। इन केंद्रों के शुरू होने से आपातकालीन मामले जैसे प्रसव और दुर्घटना के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। विभाग द्वारा इन 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकत्सिकों और प्रयोगशाला प्रावैधिकों को विशेष प्रशक्षिण दिया जा रहा है। प्रशक्षिण में रक्त को सुरक्षित रखने, उसका रखरखाव करने और खराब होने से बचाने के सभी नियम बताए जा रहे हैं। बताया गया कि रक्त को दो से छह डग्रिी सेल्सियस तापमान पर प्रशीतक में रखना जरूरी होता है। सही तर...