मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: लखौरा। निसं स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के क्रम में अजगरवा बहुअरी मुख्य पथ में तीन मुहानी के नजदीक छापेमारी की गयी। छापेमारी में पुलिस ने 100 लीटर देसी चुलाई शराब व दो बाइक सहित चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर थाना लायी। शराब कारोबारियों की पहचान अजगरवा गांव निवासी झगरु सहनी, संदीप कुमार,संतलाल कुमार व ओसियर सहनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में कई पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...