मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका में बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन, ढाका के तत्वाधान में बुधवार की देर संध्या मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ विजय कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ ने कहा कि मुशायरा सह कवि सम्मेलन समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन समाजिक, समरसता, सांस्कृतिक चेतना और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। समाज में भाईचारे व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते है।

कार्यक्रम का संचालन मुशायरा का संचालन आसिम काकोरी ने किया वहीं कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजशन के अध्यक्ष अब्दुस समद, आरिफ हयात, अरशद आलम, दानिश अनवर, तारिक अनवर आदि मौजूद रहे। शेरो शायरी का दौर देर संध्या शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। शाय...