मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: मोतिहारी, निप्र। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के तहत आयोजित लकी ड्रा के विजेता की घोषणा के बाद पूर्वी चंपारण के लिए गौरव का क्षण रहा। शहर के बरियारपुर स्थित संत फ्रांसिस एकेडमी में गुरुवार को दैनिक हिन्दुस्तान के बिहार-झारखंड सर्कुलेशन हेड राकेश कुमार ने स्कूल के प्रिंसिपल फादर पीटर विजय मिंज को एक लाख रुपये की बंपर पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश कुमार ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने और उनकी प्रतिभा को मंच देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक संसाधनों के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें। च...