मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: मधुबन, एसं । सावन की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे।हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मधुबन इस्टेट के मेला बाजार के ऐतिहासिक शिव मंदिर, पुरानी बाजार श्री राम जानकी मंदिर परिसर के शिवालय, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, श्रीकृष्ण गौशाला के शिव मंदिर सहित पकड़िया, माधोपुर, मनपुरवा, दुलमा, खैरवा और कोठिया के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में दिखा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषे...