मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: हरसिद्धि, निज संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दामोवृति नहर के बांध से 10 दिन पहले लावारिस हालत में बरामद की गई स्कॉर्पियो वाहन चोरी की निकली। वाहन की वास्तविक पहचान और मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को दामोवृति नहर के बांध के समीप ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम ने एक लावारिस स्कॉर्पियो बरामद की थी। प्रारंभिक जांच में वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे थाना लाया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान स्कॉर्पियो पर लगी नंबर प्लेट की पड़ताल की गई तो वह एक जीप की निकली। इसके बाद पुलिस को वाहन चोरी का होने का संदेह हुआ। वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए उसके चेसिस और इंजन नंबर को सत्यापन के लिए जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया है。 ...