Motihari News: हरसिद्धि में जब्त शराब की गयी विनष्ट
मोतिहारी, सितम्बर 9 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। पुलिस ने दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी की उपस्थिति में बड़ी मात्रा में जब्त देसी व विदेशी शराब को विनष्ट की। इस दौरान विभिन्न मामलों में जब्त कुल 764 लीटर शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट की गयी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज 15 अलग-अलग कांडों में जब्त शराब के विनष्टीकरण का आदेश वरीय अधिकारियों द्वारा दिया गया था। आदेश के आलोक में दंडाधिकारी की मौजूदगी में थाना परिसर में शराब को नष्ट की गयी। उन्होंने बताया कि विनष्ट की गई शराब में करीब 534 लीटर चुलाई देशी शराब तथा 230 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: उत्पाद थाना में जब्त पांच हजार लीटर शराब विनष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.