मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: हरसिद्धि , निज संवाददाता। हरसिद्धि थाना में पदस्थापित दारोगा त्रिवेणी राम का सोमवार की रात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वे गोपालगंज जिले के गोपालपुर के निवासी थे और महज करीब 10 दिन पहले ही हरसिद्धि थाना में योगदान दिए थे। सोमवार की देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...