मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: पीपराकोठी। थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान हथियाही गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में हथियाही निवासी हाकिम चौधरी तथा दासई सहनी शामिल हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...