मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारा मंगरु गांव से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बारा मंगरू गांव निवासी चंदन कुमार और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि गत शनिवार को व्हाट्सऐप पर हथियार के साथ दोनों की तस्वीर वायरल होने की सूचना मिली थी। पुलिस जांच में चंदन को राइफल और दिनेश को देशी कट्टा लिए देखा गया। इसके बाद एसटीएफ मोतिहारी और मधुबन थाना पुलिस की संयुक्त टीम दोनों के घरों पर छापेमारी की। दोनों अपने घर पर मिले, लेकिन तलाशी में कोई अवैध हथियार या कारतूस बरामद नहीं हुआ। जांच में पता चला कि चंदन के हाथ में दिख रही राइफल उसके मामा संतोष कुमार यादव की लाइसेंसी...