मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: लखौरा। स्थानीय पुलिस नें थाना क्षेत्र के बड़का पकही गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास करने के मामले मे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सुमित सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह नें गुरुवार को बताया कि अभियुक्त से उक्त घटना को लेकर पूछताछ की गई। साथ ही अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...