Motihari News: हत्याकांड में फरार दो अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए इनाम घोषित
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिप सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष बंजरिया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी सुरेश प्रसाद यादव की हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर इनाम की घोषणा हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड में फरार चल रहे बंजरिया थाना क्षेत्र के चिउटाहां गांव निवासी दिलरंजन दुबे उर्फ टीमन दुबे व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी सुदामा सहनी पर 25-25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। एसपी ने कहा कि सूचना देनेवाले को इनाम की राशि दी जाएगी। साथ ही उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Motihari News: पेशी के दौरान बंदी के भागने के मामले में सिपाही गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.