मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: घोड़ासहन। दर्जन से अधिक गंभीर मामलों में आरोपित व स्पीडी ट्रायल केस के अभियुक्त अवधेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अवोश साह थाना क्षेत्र के कसवा कदमवा ग्राम का निवासी बताये गये हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि अवधेश साह के विरूद्ध हत्या,जानलेवा हमला,आर्म्स एक्ट,रंगदारी आदि गम्भीर प्रकृति के 13 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से एक-एक मामले चकिया व रक्सौल थानों में तथा 11 मामले घोड़ासहन थाने में दर्ज कराये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...