मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: मुजफ्फरपुर। सीबीएसई 12वी बोर्ड के छात्र स्कैन कॉपी लेने के लिए सोमवार से आवेदन करेंगे। सोमवार और मंगलवार दो दिन ही आवेदन लिया जाएगा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंटल का भी रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब छात्र कॉपी देखने के साथ ही अंकों का सत्यापन और पुर्नमूल्यांकन करा सकेंगे मगर इसके लिए निर्धारित शर्त भी रखे गए हैं। स्कैन कॉपी लेने वाले ही अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे। एक सवाल का पुनर्मूल्यांकन कराने को 100 रुपया लगेगा। सीबीएसई ने इसे लेकर निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 12वीं के छात्र स्कैन कॉपी लेने को आज से कर सकेंगे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...