मोतिहारी, नवम्बर 30 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। जिले में शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर रह गए बच्चों की पहचान करने के लिए शिक्षा विभाग विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में छह से 19 वर्ष तक के बच्चों का गृहवार सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण में ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जिनका अब तक किसी विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ है अथवा जिन्होंने किसी कारणवश बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी है। इसके अलावा नामांकन के बावजूद लंबे समय से विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों को भी चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण होने की उम्मीद है। 15 से 22 दिसंबर तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण: यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्कूल से बाहर 06-19 साल तक के बच्चों की होगी सर्वेघर-घर सर्वेक्षण का कार्...