मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: रामगढ़वा, एक संवाददाता। रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक वद्यिालय मझरिया में शनिवार को मध्याह्न भोजन का खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर और चूल्हा फट गया । जिसके कारण रसोइया श्रीमती देवी(37) पति कारी पंडित गंभीर रूप से घायल हो गई । रसोइया को आनन फानन में परिजन रामगढ़वा अस्पताल ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल रसोईया के पुत्र चंद्रकिशोर पंडित ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी मां स्कूल के एमडीएम किचेन में कुकर में आलू उबाल रही थीं। अचानक तेज धमाके के साथ चूल्हा और कुकर दोनों फट गए , जिसकी चपेट में आने से श्रीमती देवी बुरी तरह जख्मी हो गयीं । घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। हादसे में घायल महिला के सिल और तलहथी ...