Motihari News: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालनेवाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज
मोतिहारी, जुलाई 2 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में लगातार सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी टीम नजर रखती है। दूसरे जगह के वीडियो को एडिट कर पोस्ट करनेवाले दो फेसबुक आईडी के धारक पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना मोतिहारी के सोशल मीडिया निगरानी टीम को वायरल वीडियो की सूचना मिली। वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि दो फेसबुक आईडी के धारक के द्वारा असत्यापित, भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया है। इसके आधार पर दोनों फेसबुक आईडी के धारक पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.