Motihari News: सैनिक रोड पर मृत पाये गये युवक की हुई पहचान
मोतिहारी, अगस्त 2 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। झरोखर थाना क्षेत्र में भंगहा ग्राम के निकट सैनिक रोड पर शनिवार की सुबह मृत पाये गये अज्ञात युवक की पहचान हो गयी है। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि मृतक बुनीलाल महतो पिता यदु महतो सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज का रहने वाला था। थाना क्षेत्र के कवैया ग्राम में रामअयोध्या महतो के यहां अपनी ससुराल आया था। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मिर्गी का रोगी था। अनुमान है कि सैनिक रोड पर टहलने के क्रम में ही उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा और कोई देखने वाला नहीं होने के कारण उसने दम तोड़ दिया होगा। बहरहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.