मोतिहारी, नवम्बर 29 -- Motihari News: तुरकौलिया। निस थाना क्षेत्र के बिजुलपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आयी सैनिक की पत्नी रूपांजलि देवी के चोरी हुए करीब 45 लाख रुपये के जेवरात व नकदी मामले की जांच करने रविवार को फिर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान नागेंद्र ठाकुर के परिवार के सभी महिलाओं व पुरुषों से गहन पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को चोरों के बारे में अहम सुराग मिलने की संभावना है। मालूम हो कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला के रहने वाले सैनिक दीपक तिवारी की पत्नी रूपांजलि देवी बिजुलपुर अपने फूफा नागेंद्र ठाकुर के पुत्र रविरंजन के शादी समारोह में भाग लेने आई थी। उनकी बहन सीमा सिंह भी आई थी। 25 नवंबर को बारात राजेपुर नवादा गई थी। उसी रात चोरों ने घर में रखे दोनों बहनों के ट्रॉली बैग चोरी कर लिए। जिसमें ...