मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम Motihari News: अरेराज , निस। पांच दिवसीय सुरक्षित बचपन अभियान 2026 के तहत मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी में बचपन बचाओं जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, यौन शोषण एवं नशा जैसे सामाजिक अभिशापों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक पं. मदनमोहन नाथ तिवारी ने की। इसके अतिरिक्त राजकीय मध्य विद्यालय बिंनवलिया के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भी बचपन को सुरक्षित बनाने के उद्येश्य से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधान शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन भगवान का दिया सबसे पवित्र उपहार है, इसकी सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है। ...