मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: सुगौली। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रेफरल अस्पताल का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। माकपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। माकपा के अंचल मंत्री धनंजय पुरी एवं किसान काउंसिल के अध्यक्ष राकेश झा ने कहा कि सुगौली प्रखंड के बीचोंबीच राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर करना पड़ता है। इससे कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। उन्होंने कहा कि सुगौली बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। हर...