मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: सुगौली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नगर के बेलईठ से बुधवार तड़के दो बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश नगर के बेलइठ गांव निवासी अरबिंद यादव का पुत्र रोहित कुमार व टुन्नी राम का पुत्र सूरज कुमार है। इस संबंध में डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के बेलईठ में नितेश यादव के घर के पिछे दो व्यक्ति देशी कट्टा लेकर बैठे हुए हैं। वे देशी कट्टा को दिखाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी की गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की गाड़ी की रोशनी देखते ही वे दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनो व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। उनकी तलाशी लेने के दौरान रोहित कुमार के बायें कमर से एक देशी कट्ट...