मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: सुगौली। सिकरहना नदी से पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। बरामद महिला की उम्र करीब चालीस वर्ष बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर सिकरहना नदी से शव बरामद किया गया। शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा जाएगा। शव की पहचान के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...