मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: मोतीहारी। नगर संवाददाता मुख्यमंत्री के मोतिहारी आगमन को लेकर सीएस ने आपातकालीन व्यवस्था से लेकर ओटी व आईसीयू की व्यवस्था का जायजा लिया। सीएस डॉ दिलीप कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जाने वाली एम्बुलेंस के फिटनेस, ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर दवा के किट भी जानकारी ली। सदर अस्पताल गेट से लेकर मदर चाइल्ड केयर यूनिट स्थित ओटी व विशेष आईसीयू जाने वाली रोड पर सदर अस्पताल के निजी सुरक्षा बल की ड्यूटी लगा दी गयी है। इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा बल ने भी कर लिया है। सीएस ने ब्लड बैंक की व्यवस्था भी देखा है। सीएस ने बताया कि सब ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...