मोतिहारी, अगस्त 2 -- Motihari News: मोतिहारी, हिसं.। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत चावल (सीएमआर) जमा कराने में जिला राज्य स्तर पर 10 वें पायदान पर आया है। जिले के 27 प्रखंडों के पैक्सों के द्वारा एसएफसी को चावल जमा कराने की डेडलाइन 31 जुलाई निर्धारित की गयी थी। चावल नहीं जमा कराने पर संबंधित पैक्सों पर एफआईआर का अल्टीमेटम सहकारिता विभाग के नोडल अधिकारी सह संयुक्त निबंधक के द्वारा विगत दिनों समीक्षा बैठक में दिया गया था। इस चेतावनी का असर यह हुआ कि निर्धारित अंतिम तिथि तक अवशेष चावल 98.64 प्रतिशत एसएफसी को जमा करा दिया गया है। इसका खुलासा राज्य स्तर पर जारी 38 जिलों के आंकड़ों में पूर्वी चम्पारण जिले के लिए जारी किये गये सीएमआर डाटा से हुआ है। 98 हजार 80 मीट्रिक टन चावल जमा : पैक्सों को करीब 99 हजार 432 मीट्रिक टन चावल जमा कराना था। इसमे...