Motihari News: सिकरहना नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता। थाना के भवानीपुर में शौच करने गयी वृद्ध महिला की पैर फिसल कर सिकरहना नदी में डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन रविवार को करीब आठ किलोमीटर दूर मधुमालती गांव के सामने नदी से शव बरामद हुआ। सूचना पर शनिवार देर शाम तक एसडीआरएफ के जवान मोटर बोट से नदी में शव की खोज की। मृतका भवानीपुर निवासी स्व मोहन सहनी की पत्नी रामपति देवी (60) बताई जाती है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का घर भी बिल्कुल नदी किनारे है। नदी में डूबने से मौत हुई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं समाजसेवी विनोद ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017 में आई बाढ़ से विस्थापित इस परिवार ने भी नदी किनारे अपना बसेरा बना लिया। इसके साथ बड़ी संख्या में अन्य परिवार भी कहीं अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.