मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। कुलपति के निर्देशानुसार बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय,मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा प्रत्येक रविवार को विश्वविद्यालय परिसर व विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में 'स्वच्छता जागरूकता अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ ही प्लास्टिक मुक्त बिहार व नशामुक्त युवा फ़ॉर विकसित भारत -संकल्प अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को डॉ. एस.के.एस महिला कॉलेज , मोतिहारी में उक्त अभियान चलाया गया व संकल्प लिया गया।

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर को साफ सुथरा किया गया। इस कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी रंजना , डॉ अंजलि कुमारी व डॉ. अर्पणा शामिल हुईं। वहीं, प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत सिंगल...